Posts

Showing posts from April, 2024

रात भर जगती अखियाँ

Image
रात भर जगती अखियाँ रात भर जगती अखियाँ, राह उसकी तकती अखियाँ, आंसुओं का बाँध है इनमें, रो नहीं सकती अखियाँ। मुमकिन नहीं अब लौटना उसका, व्यर्थ भाव बिलखती अखियाँ, बीते लम्हों को याद करके, तन्हाई में सिसकती अखियाँ..

ख़्वाहिशें

Image
ख़्वाहिशें कुछ दबी हुई ख़्वाहिशें है,  कुछ मंद मुस्कुराहटें.. कुछ खोए हुए सपने है,  कुछ अनसुनी आहटें.. कुछ सुकून भरी यादें हैं, कुछ दर्द भरे लम्हात.. कुछ थमें हुए तूफ़ाँ हैं,  कुछ मद्धम सी बरसात.. कुछ अनकहे अल्फ़ाज़ हैं,  कुछ नासमझ इशारे.. कुछ ऐसे मंझधार हैं,  जिनके मिलते नहीं किनारे.. बहुत उलझनें है राहों में.. कुछ अनकही सी बात, कुछ खामोशियों को चीरती आवाज.. कुछ आंसू पलकों पे, कुछ जज्बात दफन हैं सीने में.. कुछ जलते हुए से अंगारे हैं, कुछ शीतल मन्द बयार.. कुछ जागती आंखों के सपने हैं, कुछ दिल में धधकते अरमां.. कुछ इन कदमों की आहटें हैं, कुछ अनसुलझे से सवालात.. जिसका नहीं कोई जवाब .. एक बेगानी सी डगर है, जिसकी नहीं कोई मंजिल.. बहुत उलझनें हैं राहों में..

आज रात भी तेरे खयालों से

Image
आज रात भी तेरे खयालों से .. आज रात भी तेरे खयालों से, निजात हम नहीं पाएंगे... आज रात भी तुझे ढूंढने, ख्वाबों में... हम फिर सो जाएंगे... ले आएंगे तुमको करीब फिर खयाल से, ख्वाब खो ना जाये, फिर से नींद टूटने के सितम से.. फिर सारी रात तकिये को भिगो देंगे, तुझे खो देने के मातम से हम बचते बचते आज फिर रो देंगे..

काश...

Image
काश ... काश... कुछ अल्फ़ाज़ मुझे लिखने आ जाते ताकि तुम क्या हो मेरे लिए.... ये हम तुम्हें बता पाते..❣️

ताउम्र

Image
ताउम्र वो कौन सा हसीन मजाक करते हो तुम!! हां.., याद आया...' साथ रहेंगे'..,और वो भी ताउम्र..!!

जिंदगी

Image
जिंदगी  सीने से लगाकर, हाथ तक छुड़ा लेते हैं.. कुछ शख्स ऐसे भी हैं, जिंदगी बनकर जीना छुड़ा देते हैं..

इशारे

Image
इशारे   आसमानों में जो इशारे हैं, कुछ खुदा के हैं कुछ तुम्हारें हैं ❤️

ये वक़्त

Image
  ये वक़्त ये वक़्त.,  ये सफर., ये किस्से,., सब बेमाने रह जाते हैं कितना भी सम्भालें., कुछ रिश्ते बिखर ही जाते हैं ..

रिश्ते

Image
रिश्ते  रिश्ते काँच सरीख़े हैं, टूट कर बिखर ही जाते हैं. समेटने की ज़हमत कौन करे, लोग काँच ही नया ले आते हैं.. 💔💔

रिश्ता

Image
रिश्ता बड़ा ही नायब रिश्ता है मेरा और उसका ना मैं शामिल हूं उनके अपनों में   ना वो शामिल है मेरे गैरों में ....

ये वक्त

Image
ये वक्त इक वक्त पर तू मेरे हर मर्ज की दवा हुआ करता था, इक वक्त है कि तू मेरे हर मर्ज की वजह बन गया...

एक वक्त पर

Image
एक वक्त पर एक वक्त पर जाकर ये महसूस होता है, बेहतर होता अगर हम कुछ लोगों से मिले ही नहीं होते.. .

ख्वाहिशें

Image
  ख्वाहिशें कुछ ख्वाहिशें बारिश की उन बूंदों की तरह होती हैं, जिन्हें पाने के लिए हथेली तो भीग जाती है लेकिन हाथ हमेशा खाली रहता है.. 💔💔

जाने क्यूं..

Image
जाने क्यूं.. जाने क्यूं, भूल नहीं पा रही हूं उसको, जाने क्यूं, वो हर पल याद आता है.. जानती हूं, भूल चुका है वो मुझे, फिर भी, जाने क्यूं, आंखों को उसका इंतजार है..

अलग हुए ही नहीं..

Image
अलग हुए ही नहीं .. यदि स्मृतियों से अलग न हो पाए तो समझो अलग हुए ही नहीं.. #RupsOoskiekBoond #quotes 

इक रिश्ता बेमानी सा....

Image
इक रिश्ता बेमानी सा .. इक अरसे बाद, आज दिखा वो, वो भी तस्वीर में... यकीन ना हुआ मुझे सच में ये वही है, जिसे टूटकर चाहा था... ये वही आंखें हैं, जिनमें कभी मेरी सूरत नजर आती थी... ये वही बाहें हैं, जिनके घेरे में हम कभी सिमट जाया करते थे... ये वही लब हैं.... ...... इक रिश्ता बेमानी सा.... #RupaOoskiekBoond #quotes 

कुछ कहूँ तुमसे..

Image
  कुछ कहूँ तुमसे.. कुछ कहूँ तुमसे.. लंबी सुहानी शाम हो ना हो, कल जैसी बात अब हो ना हो, तुमसे मोहब्बत हमेशा रहेगा.. चाहे. उम्र भर मुलाकात हो ना हो..

पानी से रिश्ते

Image
पानी से रिश्ते पानी से रिश्ते, कागजी ख्वाहिशें और  तैरने का वहम.....! उफ़्फ़, ज़िन्दगी एक लहर से, ज्यादा शायद  कुछ भी नहीं....! #RupaOoskiekBoond #quote