मैं और मेरे अल्फाज
मैं और मेरे अल्फाज
लिखें जाते हैं
कुछ अनकहे अल्फाज
जिसमें होतें है,
सबसे खूबसूरत अहसास।
जो न बताए जाते हैं
न जताये जाते हैं
बस,
एकांत फुर्सत के पल में,
किसी कागज पर
उकेरे जातें हैं
कुछ दर्द
गम
खुशियों को,
सूकून के कलम से
अनकहे अल्फाज,
बड़ी शिद्दत से,
संवारे, संभाले जातें हैं..

सुंदर सृजन
ReplyDelete