एहसास शायरी

 एहसास शायरी / Love Quotes

तुम्हारा एहसास तुमसे भी ज्यादा अजीज है
हर वक्त साये की तरह यूं लिपटा ही रहता है ..
❤️
एहसास शायरी / Love Quotes
💞💞💞💞💞💞💞💞💞

मैं दीपक सी जलती रही 
वह उजाले सा हँसता रहा 
मैं पत्ती - पत्ती बिखरती रही 
वह खुशबू सा महकता रहा 
मैं घट सी रिक्त होती रही 
वह सिंधु सा छलकता रहा 
मैं मेंहदी सी पिसती रही 
वह रंग सा मुझ पर चढ़ता रहा 
मेरे अपने अस्तित्व की
बस इतना सा ही किस्सा रहा
मैं मुझमें पल पल मिटती रही 
वह क्षण क्षण मुझमें बसता रहा..❤️
एहसास शायरी / Love Quotes
💞💞💞💞💞💞💞💞💞

बहुत अकेला कर गया वो मुझे
लगता ही नहीं के मेरे अंदर मेरा भी कुछ है..
आंखों में सिर्फ उसका इंतजार है और
हर आती जाती सांसों में सिर्फ उसका नाम..❤️
एहसास शायरी / Love Quotes
💞💞💞💞💞💞💞💞💞

उसकी याद में पल पल बिखरती जा रही हूं
ऐ जिंदगी, संभाल ले मुझे
बहुत सी जिम्मेदारियां बाकी है अभी..🍂

एहसास शायरी / Love Quotes
💞💞💞💞💞💞💞💞💞

कुछ तो है मेरे अंदर जो टूटता जा रहा..
मैं समेटने में लगी हूं और वो बिखरता जा रहा..🍂
एहसास शायरी / Love Quotes
💞💞💞💞💞💞💞💞💞

Comments

Popular posts from this blog

प्रेम ब्रह्मांड जितना विशाल है

कहो तो तुम्हारे वचन भूल जाऊँ

अनजाने रिश्ते..